Free Website Kaise Banaye | 5 मिनट में वेबसाइट बनाना सीखें

अधिकतर लोगों का सपना होता है कि वह भी एक वेबसाइट या ब्लॉग बनाएं लेकिन जानकारी और पैसे के अभाव में बहुत से लोग अपना ब्लॉग और वेबसाइट नहीं बना पाते हैं | तो दोस्तों अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है इस आर्टिकल में हम आपको बिल्कुल फ्री में ब्लॉग या वेबसाइट कैसे बनाएं (Website Kaise Banaye) उसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं|  हमें पूरा विश्वास है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप बड़े आराम से अपना ब्लॉग या वेबसाइट बनाना सीख जाएंगे | 

 दोस्तों आपने देखा होगा कि जब से  टेलीकॉम की दुनिया में  जिओ आया  है तब से इंटरनेट में यूजर्स की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है|  हर कोई व्यक्ति आज के टाइम में मोबाइल और इंटरनेट से जुड़ा हुआ है|  किसी भी व्यक्ति को यदि कोई इंफॉर्मेशन लेनी होती है तो वह सीधा गूगल पर जाता है और अपना  प्रश्न टाइप कर सर्च करता है, कुछ ही सेकंड में उसके प्रश्नों का जवाब मिल जाता है |

 तो क्या आप जानते हैं कि  गूगल पर सर्च करने के बाद गूगल जो आपको सर्च रिजल्ट दिखाता है वह सारे ब्लॉग या वेबसाइट ही होते हैं जो हमारे और आपके जैसे लोग ही लिखते हैं इन्हें ब्लॉगर कहते हैं| 

वेबसाइट बनाने के एक नही बल्कि कई सारे फायदे है

  • आप अपने वेबसाइट के जरिये पूरे विश्व में आपकी skill से लोगो को लाभ पंहुचा सकते है |
  • अपनी वेबसाइट से आप कोई भी digital या physical Product Sell कर सकते है |
  • घर बैठे आप ऑनलाइन लाखो रुपये हर महीने कमा सकते है |
  • आप अपने वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम और यश कमा सकते है |

Website se Paise Kaise Kamate hai | वेबसाइट से इनकम कैसे होती है ?

 क्या आप जानते हैं ब्लॉगर की इनकम कैसे होती है?  तो आपको बता दें ब्लॉगर जो भी आर्टिकल लिखता है वह  आर्टिकल गूगल ऐडसेंस या किसी अन्य थर्ड पार्टी एड नेटवर्क से मोनेटाइज होते हैं|  जब भी आप किसी आर्टिकल को पढ़ने के लिए खोलते है तो आपने देखा होगा कि उस आर्टिकल में बीच-बीच में बहुत से ऐड लगे होते हैं सभी ब्लॉगर की इनकम इन्ही ऐड के माध्यम से होती है|  इसके अलावा आप अपने आर्टिकल में  एफिलिएट मार्केटिंग से भी इनकम कर सकते हैं|

 कुल मिला कर के अगर देखा जाए तो एक ब्लॉग से आप लाखों रुपए प्रति महीने कमा सकते हैं|  और इसमें आपको एक का भी इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं है| 

Website aur Blog me Kya antar hai |  वेबसाइट और ब्लॉग में क्या अंतर है?

 बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि ब्लॉग और वेबसाइट में क्या अंतर है तो वह तो आपको पता दे ब्लॉग और वेबसाइट में ज्यादा अंतर नहीं है|  बस इतना आप समझ लीजिए कि ब्लॉक में विभिन्न जानकारियां आर्टिकल के माध्यम से  लिख कर लोगों तक पहुंचाई जाती है  जबकि पर साइट में विभिन्न  सेवाओं ( जैसे डॉक्टर की सेवाएं,  अध्यापकों के कोर्स, विभिन्न भौतिक प्रोडक्ट, डिजिटल प्रोडक्ट इत्यादि ) को लोगों तक पहुंचाया जाता है| 

एक और  महत्वपूर्ण चीज आपको समझना है कि ब्लॉग एक वेबसाइट होती है लेकिन वेबसाइट, एक ब्लॉग नहीं हो सकती है लेकिन वेबसाइट में ब्लॉग को एक फीचर के रूप में जोड़ा जा सकता है|

Website Banane ke Best Platform Kaun se hai |  वेबसाइट बनाने के लिए अच्छे प्लेटफार्म कौन से हैं ?

इंटरनेट की दुनिया में ब्लॉग या वेबसाइट बनाने के कई सारे प्लेटफार्म है लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर प्लेटफार्म की बात करें तो सिर्फ 2 ही हैं|

WordPress

Blogger

WordPress aur Blogger me Kaun Best Hai? | वर्डप्रेस और  ब्लॉगर में कौन अच्छा है?

अगर बात करें कि WordPress और ब्लॉगर में कौन बेस्ट है तो आपको बता दें कि दुनिया भर में लगभग 70% लोग वर्डप्रेस का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि WordPress मे प्रोफेशनल Website या Blog  बड़े आसानी से बन जाते हैं| लेकिन WordPress में  वेबसाइट बनाने के लिए आपको डोमेन नेम और होस्टिंग खरीदना पड़ता है जिसमें कुछ रूपयों का आपको इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है|  

इसे पढ़े : WordPress में प्रोफेशनल Website या Blog कैसे बनाये 

जबकि Blogger, नए ब्लॉगर के लिए एक शुरुआती तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेटफार्म  है|  लेकिन सबसे अच्छी बात Blogger में यह  है कि Blogger Google का एक प्रोडक्ट है और ब्लॉगर में वेबसाइट  या ब्लॉग बिल्कुल फ्री में बना सकते हैं |

Blogger में ब्लॉग बनाने पर आपको ₹1 का भी इन्वेस्टमेंट नहीं करना पड़ता है|  लेकिन  इसमें कस्टमाइजेशन के ज्यादा ऑप्शन नहीं है इसलिए अगर भविष्य में आप अपने ब्लॉग को बड़ा करना चाहते हैं या  कुछ नए फीचर जोड़ना चाहते हैं तो फिर इसमें आपको समस्या होगी और आपको अंत में वर्डप्रेस की तरफ देखना पड़ेगा|  लेकिन शुरुआती दौर में आप ब्लॉगर पर अपना एक ब्लॉग बना करके बहुत कुछ सीख सकते हैं और अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते हैं|  

 अगर आपको  विस्तार में जानना है कि wordpress और Blogger में क्या अंतर होता है तो इस आर्टिकल को आप पढ़ सकते हैं|

Blogger me Free Website Kaise Banaye Step by Step |  ब्लॉगर में फ्री वेबसाइट कैसे बनाएं स्टेप बाय स्टेप

ब्लॉगर में फ्री वेबसाइट या ब्लॉग बनाने (Website Kaise Banaye) के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे दी गई है इसी तरीके से आप फॉलो करें|

Step-1) सबसे पहले blogger.com पर जाना है उसके बाद आपको कुछ इस तरीके से पेज दिखेगा

 

blogger me website kaise banaye

Step-2) अब आपको अपने जीमेल आईडी से  Sign in करना है|  अगर आपके पास जीमेल आईडी नहीं है तो नई जीमेल आईडी कैसे बना सकते हैं उसके बाद Sign in  शामिल करें |

Step-3) अब यहां पर आपको अपने ब्लॉग या वेबसाइट का टाइटल लिखना है यह टाइटल आपकी वेबसाइट बनने के बाद Header में प्रदर्शित होगा| टाइटल टाइप करने के बाद Next बटन पर क्लिक करें |

ये भी पढ़े : ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, जाने 7 बेहद आसान तरीके

blogger title kaise likhe

 Step-4) अब स्टेप में आपको अपने वेबसाइट के लिए वेबसाइट एड्रेस या ब्लॉग एड्रेस  का चयन करना है |  इसमें आपको अपनी वेबसाइट टाइटल से संबंधित नाम डालना है अगर यह अनअवेलेबल प्रदर्शित हो रहा है तो फिर  कुछ ऐसे शब्द डालें जिनसे यह अवेलेबल  प्रदर्शित करने लगे |  इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें |

Blog Address kaise Likhe

 यहां पर आपको यह ध्यान देना आवश्यक है वेबसाइट एड्रेस में किसी भी प्रकार का गिनती या नंबर का प्रयोग मत करें यह Google Search Optimazation (SEO) के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है| 

 ब्लॉगर में  बनी वेबसाइट यूआरएल में .Blogspot शब्द जुड़ा हुआ आता है|  अगर आप .Blogspot शब्द हटाना चाहते हैं तो  कस्टम डोमेन खरीद कर उसको हटा सकते हैं|  कस्टम डोमेन कैसे खरीदना है , क्या महत्वपूर्ण सावधानियां बरतनी हैं, उसके लिए नीचे दिया गया वीडियो देख सकते हैं| 

Step-5) अब इस स्टेप में आपको डिस्प्ले नेम टाइप करना है|  यह डिस्प्ले नेम भी आपकी वेबसाइट में प्रदर्शित होगा |  इसके बाद Finish बटन पर क्लिक करें

Website display Name

Congratulations! Your Free Website is now Created Succesfully…..

इतना प्रोसेस करने के बाद आपकी वेबसाइट  सफलतापूर्वक बन चुकी है|  अब आप अपनी वेबसाइट में आर्टिकल लिख सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं| यह नीचे दी गयी इमेज आपकी वेबसाइट का एडमिन डैशबोर्ड है | यही से आपको अर्टिकल लिखने है | सारा काम अब आपका इसी डैशबोर्ड से होगा |

Blogger Dashboard

अगर अब आप अपनी वेबसाइट ओपन करेगे तो कुछ इस तरह से आपकी वेबसाइट खुलेगी |

blogger website homepage

Blogger me SEO Kaise Kare |  ब्लॉगर में SEO कैसे करें

ब्लॉगर में वेबसाइट बनाने के बाद आपको कुछ इसमें महत्वपूर्ण सेटिंग्स करनी होती है जिसके कारण आप जो भी आर्टिकल लिखते हैं वह गूगल में रैंक करते हैं और Ranking के माध्यम से दुनिया भर के लोग आपके ब्लॉग पर Seach करके आते हैं और आपके लिखे हुए आर्टिकल पढ़ते हैं जिससे आपकी इनकम होती है | 

तो अब आप ज्यादा से ज्यादा आर्टिकल लिखे और अपनी वेबसाइट का उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा इनकम करें| ब्लॉगर में महत्वपूर्ण सेटिंग्स करने के लिए आप नीचे दिया गया वीडियो देख सकते हैं इसमें हमने ब्लॉगर में ब्लॉग या वेबसाइट (Website Kaise Banaye) कैसे बनाएं इसके बारे में पूरी जानकारी दी है|

ब्लॉगर की महत्वपूर्ण सेटिंग्स के लिए यह विडियो (A to Z Settings) देखे

Blogger me Article / Post Kaise Likhe ? |  ब्लॉगर में आर्टिकल कैसे लिखें

 अगर आप ब्लॉगर पर आर्टिकल लिखना नहीं जानते हैं तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं तो अगले आर्टिकल में हम अच्छी तरीके से समझा देंगे कि आप किस तरीके से SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखे जिससे  आपकी पोस्ट के गूगल में रैंकिंग के अवसर बढ़ जाएं और आपकी वेबसाइट में ज्यादा से ज्यादा आप की वेबसाइट पर ट्रैफिक आए और आपकी अच्छी इनकम हो|

Conclusion | निष्कर्ष

  इस आर्टिकल में हमने ब्लॉगर में ब्लॉग या वेबसाइट कैसे बनाएं (Website Kaise Banaye) इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप आपको प्रदान की है|  हमें आशा है कि अब आप अपना ब्लॉग या वेबसाइट बड़े आराम से बना लेंगे|  फिर भी अगर आपको किसी भी स्टेप में कोई प्रॉब्लम आती है तो आप लोग कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं या फिर हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर के ब्लॉग से संबंधित वीडियो देख सकते हैं आपको तुरंत इसका solution मिल जाएगा|

 धन्यवाद

Spread the love

3 thoughts on “Free Website Kaise Banaye | 5 मिनट में वेबसाइट बनाना सीखें”

Leave a Comment