News Paper Pdf Free में डाउनलोड कैसे करें

News paper पढना ज्यादातर सभी को पसंद होता है लेकिन अगर आप government job जैसे ssc, railway, bank, IAS PCS की तैयारी कर रहे है तो आपको करंट अफेयर, जरुरी घटनाओ के बारे में जानना और उनको save करके बहुत ही जरुरी हो जाता है |

News paper के माध्यम से सभी प्रकार की ताजा updates प्राप्त होती रहती है | सरकारी नौकरी की तयारी करने वाले कैंडिडेट्स को विभिन्न प्रकार के समसामयिक घटनाओ जैसे हाल में हुयी कई बड़े पदों पर नियुक्तिया, प्रमुख साहित्यिक प्रकशित रचनाये , हाल ही में हुए ताजा शोध ,राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध इत्यादि को याद रखना होता है इसलिए news paper रेगुलर पढना जरुरी हो जाता है |

Hindustan Times News Paper Pdf डाउनलोड करना हो, या लाइव हिंदुस्तान News Paper Pdf या कोई भी अन्य हिंदी या English news paper डाउनलोड करना हो या news paper की pdf बनाना हो , इस अर्टिकल में हम आपको बतायेगे की कैसे आप news paper pdf download करेगे |

Newspaper PDF के फायदे

  • न्यूज़पेपर आपकी सभी परीक्षाओं के लिए बहुत ही हेल्पफुल होते है|
  • न्यूज़ पेपर पढ़ने से आपको मिल ताजा अपडेट प्राप्त होती है |
  • न्यूज़पेपर की हार्ड कॉपी को सुरक्षित रख पाना बड़ा मुश्किल होता है लेकिन ई न्यूज़पेपर को आप बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप में सुरक्षित कर रख सकते हैं|
  • ईपेपर पीडीएफ हमेशा आपके साथ ही आपके मोबाइल पर होता है
  • ई न्यूजपेपर पीडीएफ को कभी भी जब भी आपको पढ़ना हो आप ऑफलाइन पढ़ सकते हैं|
  • आप ई न्यूज़ पेपर पीडीएफ गूगल ड्राइव में फोल्डर बनाकर सुरक्षित कर बड़ी आसानी से रख सकते हैं|

How to Download E News Paper PDF | न्यूज़ पेपर पीडीऍफ़ कैसे डाउनलोड करे  

आजकल विभिन विभिन्न प्रकार के news पेपर प्रतिदिन प्रकाशित होते है जैसे कि

  • The Indian Express
  • Economic Times
  • The Hindu
  • Hindustan Times
  • Times of India
  • हिन्दुस्तान
  • पंजाब केसरी
  • दैनिक जागरण
  • अमर उजाला , आदि

News paper डाउनलोड करने के लिए 2 तरीके है |

पहला तरीका है news paper की ऑफिसियल वेबसाइट से 

दूसरा तरीक है थर्ड पार्टी वेबसाइट से 

1)- How to Download News Paper from Official Website | ऑफिसियल वेबसाइट से न्यूज पेपर को कैसे डाउनलोड करे 

News paper को ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड करने के इए सबसे पहले आपको जिस news paper को डाउनलोड करना है उस की ऑफिसियल वेबसाइट में जाये | जैसे दैनिक जागरण paper को डाउनलोड करने के लिए dainikjagan.com या The Hindu paper को डाउनलोड करने के लिए thehindu.com इत्यादि |

इसके बाद enews paper विकल्प को चुने 

फिर राज्य और जिला चुने जहा का news paper आपको डाउनलोड करना है 

तत्पश्चात Month और Date चुने 

इसके बाद एक एक पेज को ओपन करके CTRL+ P करके pdf save करते जाये और जब सारे पेज की pdf save हो जाये तो उनको साथ merge कर ले | इस तरह आपकी news paper pdf बनकर तैयार हो गयी | 

कुछ ऐसी भी वेबसाइट है जो डायरेक्ट एक बार में ही पूरे pdf को डाउनलोड करने का विकल्प देती है |

ऑफिसियल वेबसाइट में news paper डाउनलोड करने में अब ज्यादातर वेबसाइट पैसा लेने लगी है | इसलिए मै आपको बिलकुल फ्री तरीका नीचे बता रहा हूँ , उसको ध्यान से पढ़े |

इसे भी पढ़े :

  1. Google Task Mate से आसान टास्क से ढेरों पैसे कमाओ
  2. 5 स्टेप में यूट्यूब चैनल बनाना सीखें
  3. प्रोफेशनल ब्लॉग कैसे बनाये

2)- How to download Free news paper Pdf | न्यूज पेपर pdf को फ्री में कैसे डाउनलोड करे 

News paper pdf फ्री डाउनलोड करने के लिए इन्टरनेट में कई वेबसाइट है | आप नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करे |

Steps to Download Free News paper Pdf

Step 1- Google पर सर्च करे News Paper PDF ONLINE 

News paper pdf online सर्च करने के बाद आपके सामने कई सारी वेबसाइट आ जाएगी जैसे की epaperdownload.xyz और dailyepaper.in | अब इनमे से किसी भी वेबसाइट को ओपन करे | वर्तमान में बहुत सारी थर्ड पार्टी वेबसाइट भी अब पैसे लेने लगी है | अत: आप फ्री वेबसाइट ही खोजे | ऊपर मैंने जो 2 वेबसाइट आपको बताई है, ये बिलकुल फ्री है | इनका यूज आप कर सकते है | 

Step 2- news paper सेलेक्ट करे 

यहां पर आपको  बहुत से न्यूज़ पेपर हिंदी और इंग्लिश में मिलेंगे जैसे कि दैनिक जागरण ,अमर उजाला, हिंदुस्तान,  द हिंदू एवं हिंदुस्तान टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया |

e news paper pdf

अब आपको जो भी news पेपर डाउनलोड करना हो ,  उस  न्यूज़पेपर को चुने| 

Step 3- महीना और दिन चुने

आप लोग जानते हैं कि डेली न्यूज़ पेपर आते हैं अत: तीसरे स्टेप में आपको उस dateको चुनना है जिस दिन का आपको न्यूज़ पेपर डाउनलोड करना है| अगर आप आज का न्यूज़ पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं तो आज की डेट चुने|  अगर आप पुराना न्यूज़ पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं पुरानी डेट चुने | इन वेबसाइट से आप बैक डेट का भी न्यूजपेपर डाउनलोड कर सकते हैं|  अतः आप अपनी जरूरत के अनुसार डेट का चुनाव करें

e news paper pdf download
Step 4 – न्यूज़ पेपर पीडीएफ डाउनलोड करें

 अब इस स्टेप  में आप अपने न्यूज़ पेपर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं|  न्यूजपेपर पीडीएफ डाउनलोड होते ही आपकी फोन स्टोरेज में सेव हो जाएगी|  अब आप इस न्यूजपेपर पीडीएफ को ऑफलाइन पढ़ सकते हैं एवं  भविष्य के लिए सुरक्षित कर के भी रख सकते हैं |

the hindu  news paper pdf download

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल हमने आपको यह बताया किस तरीके से आप ई-पेपर यानी न्यूजपेपर पीडीएफ को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, किस प्रकार उसको सुरक्षित कर रख सकते हैं|  यहां पर हमने दैनिक हिंदी न्यूज़ पेपर जैसे की अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर एवं English न्यूज़ पेपर जैसे कि The Hindu, Times of india & Economic Times जैसे किसी भी अखबार को ऑनलाइन पीडीएफ डाउनलोड करने के बारे में बताया है|

 हमें आशा है कि आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा|  अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में अपने पूछ सकते हैं| यह पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद |

Spread the love

Leave a Comment